अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में एक इंटरनेशनल होटल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसके बाद फोर्सेज और हमला करने वालों के बीच फायरिंग हुई।
अफ़ग़ानी विदेशमंत्री के अनुसार चार आतंकवादियों ने इंटरनेशनल होटल के अंदर जाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जबकि हमला करने वालों ने होटल के एक हिस्से को आग भी लगा दी है।
सूत्रों के अनुसार आतंकवादी हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है।
पुलिस एवं सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने मौके पर पहुंचकर होटल के चारों ओर अपनी पोजीशन संभाल ली एवं दोनों ओर से फायरिंग होती रही।
बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने कुछ लोगों को कै़दी भी बना लिया है।
21 जनवरी 2018 - 17:12
समाचार कोड: 878521
चार आतंकवादियों ने इंटरनेशनल होटल के अंदर जाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जबकि हमला करने वालों ने होटल के एक हिस्से को आग भी लगा दी